कानपुर, मई 22 -- रसूलाबाद, संवाददाता। रसूलाबाद क्षेत्र के दर्जनों युवाओं से पीआरडी में प्रशिक्षण व नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए वसूल किए जाने का मामला सामने आया है। गुरुवार को युवाओं ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। रसूलाबाद क्षेत्र के गौरव कुमार, मूलचंद, शिशुपाल, श्यामबाबू, लक्ष्मण सिंह आदि ने बताया कि बीओ हेमंत कुमार, ब्लाक कमांडर प्रदीप कुमार आदि द्वारा पीआरडी में प्रशिक्षण व नौकरी दिलाने के लिए डेढ़ से ढाई लाख रुपए वसूल किए गए थे। इसके बाद रसूलाबाद में करीब बीस लोगों को प्रशिक्षण दिलाया गया। उसके बाद उक्त लोगों ने छह माह बाद दूसरी बार प्रशिक्षण व नौकरी दिए जाने का आश्वासन दिया, लेकिन न तो कोई प्रशिक्षण दिया गया और न ही नौकरी दी गई। यह भी पढ़ें- डिग्री कालेज में नौकरी लगवाने के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी पैसा वापस मांगा गया ...