कुशीनगर, जून 1 -- कुशीनगर। महिला थाने पर तैनात पीआरडी की एक महिला जवान ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ रविवार को डीएम के कैंप कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने महिला एसएचओ और कुछ महिला सिपाहियों पर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।शिकायत करने वाली पुनीता भारती पत्नी सुरेश प्रसाद पीआरडी संघ के जिलाध्यक्ष नागेश्वर गोंड और संगठन की अन्य सदस्यों के साथ रविवार को डीएम महेंद्र सिंह तंवर के कैंप कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने बताया कि वह पीआरडी जवान हैं और उनकी ड्यूटी महिला थाना पर लगी है। वह कांशीराम आवास में रहती हैं। 28 मई को ड्यूटी के बाद वह अपने आवास पर चली गईं। यह भी पढ़ें- महकार बिगहा की खबर में जोड़ : आरोप है कि महिला थाना का चालक नशे में धुत होकर पहुंचा और दरवाजा पीटने लगा। उसे रोकने पर वह अपशब्द बोलने लगा। यह भी आरोप ...