फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 2 -- फर्रुखाबाद।थाना राजेपुर कस्वा में पीआरडी जवान ने आम के पेड़ पर गमछे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह शव लटका मिलने की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कस्बा राजेपुर के गांव राजेपुर राठौरी निवासी धीरेंद्र सिंह 54 पीआरडी जवान थे और फर्रुखाबाद कोतवाली क्षेत्र में ट्रैफिक ड्यूटी कर रहे थे। यह भी पढ़ें- मक्के की फसल की रखवाली कर रहे दिव्यांग युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जानपरिवार में कहासुनी सोमवार को ड्यूटी पूरी कर वह शाम करीब सात बजे घर लौटे थे। घर पहुंचने के बाद किसी बात को लेकर परिवार में कहासुनी हुई थी। धीरेंद्र सिंह रात करीब 11 बजे तक मोहल्ले में ग्रामीणों के साथ बैठे रहे। इसके बाद उन्होंने दोबारा अपनी वर्दी पहनी और घरवालों स...