प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 8 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के सरुआ जमेठी गांव निवासी नथिया देवी पत्नी श्रीनाथ ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि दो मार्च की शाम करीब तीन बजे उसका बेटा रमाशंकर अपनी बहन के घर चकिया से अपने घर लौट रहा था। शेरगढ़ चौराहा साहू ब्रेकरी के पास बेकाबू बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़िता नथिया देवी की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.