नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- आनंद अवस्थी यूपी की राजधानी लखनऊ में मलिहाबाद इलाके से एक बेहद हैरान करने वाला और अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) जवान ने अपनी बेवफा पत्नी सजा देने के बजाए खुद खड़े होकर उसकी शादी प्रेमी से करवा दी। यह मामला मलिहाबाद इलाके में चर्चा का विषय बना है। माल के एक गांव के रहने वाले की बेटी का विवाह पिछले साल आठ मई को मलिहाबाद के एक गांव के पीआरडी जवान के साथ हुआ था। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन कुछ दिनों पहले विवाहित बिना किसी को कुछ बताए ससुराल से अचानक गायब हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो मलिहाबाद थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई।प्रेमी के साथ पुलिस ने बरामद किया पुलिस ने बुधवार को विवाहिता को उसके प्रेमी के साथ बरामद कर लिया। विवाहिता क...