कानपुर, अगस्त 18 -- कानपुर देहात, संवाददाता। प्रांतीय रक्षक दल के जवानों के कल्याण, सम्मान एवं सुविधाओं में वृद्धि को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर गोरखपुर में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल के जवानों के सम्मेलन तथा विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं एवं विकास कार्यों के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्टे्रट सभागार कक्ष में देखा गया। यह भी पढ़ें- भत्ते में 100 रुपए की बढ़ोत्तरी, खुशी से उछले पीआरडी जवानकार्यक्रम का प्रस्तुति कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी, विधायक रसूलाबाद पूनम संखवार, डीएम कपिल सिंह व सीडीओ विधान जायसवाल ने गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के माध्यम से मुख्यमंत्री द्वारा प्रांतीय रक्षक दल के जवानों के हित में की गई घोषणाओं एवं विभिन्न विकास कार्यों के शुभारंभ को देखा। कार्यक्रम के दौरान ...