बदायूं, अप्रैल 23 -- पीआरडी जवानों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर समाधान की मांग उठाई है। जवानों ने 365 दिन रोजगार, ड्यूटी व्यवस्था में सुधार और न्यायालय के आदेश लागू करने की मांग की है। चेतावनी दी है कि समय पर सुनवाई न हुई तो आंदोलन करेंगे। पीआरडी जवानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से भेजा। ज्ञापन में कहा गया कि लंबे समय से जवान विभिन्न परेशानियों और अस्थिर रोजगार की स्थिति से जूझ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। उन्होंने मांग की कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश का पालन कराया जाए और सभी जवानों को पूरे वर्ष रोजगार उपलब्ध कराया जाए। यह भी पढ़ें- मनरेगा कर्मचारी संघ ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन साथ ही ड्यूटी व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए इसे एनआई...