पीआरडी जवानों को बड़ी सौगात,बढ़ा जवानों का भत्ता
झांसी, अगस्त 18 -- झांसी। पीआरडी जवानों को प्रदेश सरकार ने बड़ी सौगात दी है। अभी तक जवानेां को दैनिक भत्ता 500 रुपए मिल रहा था जिसे बढ़ाकर सरकार ने अब सीधे छह सौ रुपए कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह सौगात गोरखपुर में आयोजित पीआरडी जवानों के सम्मेलन में चौथी बार वृद्धि करते हुए किया। साथ ही इधर विकास भवन सभागार में सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। जवानों को परिवार समेत पांच लाख तक के इलाज की भी सुविधा मिलेगी। गोरखपुर के योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित पीआरडी जवानों के सम्मेलन में सीएम योगी ने पीआरडी स्वयंसेवकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा कार्ड का वितरण कर 'मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना' का शुभारंभ कर रिमोट का बटन दबाकर लखनऊ में करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बहुमंजिला पीआरडी बैरक का शिलान्यास भी किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.