शामली, अगस्त 18 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवानों के सम्मेलन में पीआरडी स्वयंसेवकों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण विकास भवन सभागार में किया गया, जहां विधायक प्रसन्न चौधरी, सीडीओ बृजेंद्र शुक्ल सहित पीआरडी जवानों और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। मुख्यमंत्री ने पीआरडी स्वयंसेवकों का मानदेय 500 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये किए जाने, मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ और लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित ग्राम एटर पश्चिम में 23 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली बहुमंजिला पीआरडी बैरक का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद विधायक प्रसन्न चौधरी ने जनपद के सभी पीआरडी स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- पीआरडी जवानों को मिलेग...