अमरोहा, अगस्त 18 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मंगलवार को प्रांतीय रक्षक दल के जवानों का सम्मेलन गोरखपुर में आयोजित किया गया। जिले में सीधा प्रसारण विकास भवन सभागार में दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने पीआरडी जवानों का ड्यूटी भत्ता 500 रुपये प्रतिदिन से बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेश चिकित्सा योजना से पीआरडी जवानों को आच्छादित करने की घोषणा भी की। जिले के 150 पीआरडी जवानों ने मुख्यमंत्री के अभिभाषण एवं घोषणाओं को सुना। डीएम डॉ.नितिन गौड़, सीडीओ अश्विनी कुमार मिश्रा, पीडी अंबरीश कुमार व जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ऋषि कुमार ने पीआरडी जवानों को बधाई दी। यह भी पढ़ें- पीआरडी जवानों को मुफ्त इलाज और भत्ता बढ़ोत्तरी की मिली सौगात मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा से जिले के 235 पीआरडी जवा...