पीआरकेएस का त्रिवार्षिक अधिवेशन 14 जून को
गोरखपुर, जून 7 -- गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के 14 जून को होने वाले त्रिवार्षिक अधिवेशन की तैयारियों को लेकर संघ के शीर्ष नेतृत्व और वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक बैठक रविवार को हुई। बैठक में अधिवेशन की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। अधिवेशन केंद्रीय कार्यालय, पुराना पार्सल ऑफिस, रेलवे स्टेशन गेट नंबर 1 में सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा। अधिवेशन में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, निजीकरण के खिलाफ एकजुटता, कर्मचारियों की पदोन्नति, कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा व सुविधाएं और उनके रोजमर्रा के कल्याण से जुड़े सभी तमाम ज्वलंत मुद्दों पर खुली बहस और गंभीर चर्चा की जाएगी। बैठक में संघ के महामंत्री, सहायक महामंत्री एनएफआईआर विनोद कुमार राय, वरिष्ठ पदाधिकारी दीपक चौधरी, मंडल मंत्री फिरोजुल हक, मंडल मंत्री कारखाना कुलदीप मणि त्रिपाठी सहित वरिष्ठ साथी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.