मोतिहारी, सितम्बर 5 -- मोतिहारी हि टी रेलवे के रिजर्वेशन सिस्टम में आए तकनीकी खराबी को लेकर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पर रहा है । जिसको लेकर छठ दीवाली पर्व में घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के सामने रेलवे रिजर्वेशन में कन्फर्म टिकट का मिलना बहुत बड़ा संकट खड़ा हो गया है। तकनीकी खराबी होने के कारण साइट पूरी तरह स्लो चल रहा है।

तकनीकी खराबी से समस्या रेलवे रिजर्वेशन का दो महीने पहले ही बुकिंग खुलते ही सभी ट्रेन में वेटिंग और रिग्रेट होना शुरू हो जा रहा है। रिजर्वेशन काउंटरों पर यात्रियों की लंबी कतार लग रही है। घर के सदस्य अपने रिश्तेदार को पर्व में बुलाने के लिए एक दिन पूर्व से टिकट काउंटर पर कतार में खड़े हो जा रहे है। जिसको लेकर उन्हें पूरी रात कतार में ही सोना पड़ रहा है। इसके बावजूद बुकिंग शुरू होते ही कुछ ही सेकेंडो मे...