देवरिया, फरवरी 23 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के पीआईसी और चिल्ड्रेन वार्ड में पेजयल और टायलेट का समुचित इंतजाम न होने से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, वहीं चिकित्सक कक्ष का टायलेट भी करीब एक साल से खराब पड़ा है। इसका फाटक भी टूटा है। ऐसे में डॉक्टरों और कर्मचारियों को दिक्कत होती है। सबसे अधिक परेशानी महिला डॉक्टर, कर्मी और मरीज व तीमारदारों को होती है। पीने के लिए पानी के लिए तीमारदारों को लंबी दूरी तक करनी पड़ती है, जबिक स्वास्थ्य कर्मियों को साथ लाए पानी या खरीद कर प्यास बुझानी पड़ती है। मेडिकल कॉलेज में गंभीर बच्चों के इलाज की व्यवस्था है। इसके लिए पंद्रह बेड का पीआईसीयू और बीस बेड का चिल्ड्रेन वार्ड एक ही पास स्थित है। यहां एक दिन में करीब 150 से अधिक लोगों का आना-जाना होता है...