चम्पावत, मार्च 30 -- चम्पावत। पुलिस ने पीआईटी एनटीपीएस एक्ट में कार्रवाई की है। मादक पदार्थों के अवैध व्यापार में अभ्यस्त हो चुके लोहाघाट मीना बाजार निवासी अभिषेक ओली को पीआईटी एनडीपीएस एक्ट की धारा 1988 के तहत हिरासत में लिया गया है। एसपी रेखा यादव ने बताया कि चम्पावत पुलिस के प्रस्ताव को गृह सचिच उत्तराखंड सरकार ने आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। पकड़े गए आरोपी को अल्मोड़ा जिला कारागार में निरुद्ध किया गया है। एसपी ने बताया कि पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत बार-बार नशा तस्करी में संलिप्त पाये जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.