नोएडा, अप्रैल 12 -- नोएडा, कुलदीप शर्मा। सेक्टर-104 स्थित महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में यंग शार्क्स तीन का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में 50 से अधिक टीमों में से 15 फाइनल में पहुंचीं और नवाचार प्रस्तुत किए। इसमें पीआईआईटी ने पहला स्थान हासिल करते हुए 21000 रुपये का नकद पुरस्कार जीता। डीन एकेडमिक्स डॉ. तृप्ति अग्रवाल और डॉ. आजाद सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...