हरदोई, मार्च 29 -- पिहानी। शुक्रवार को जहानीखेड़ा रोड पर सड़क दुर्घटना में घायल हुए पिता-पुत्र में शनिवार को बेटे की मौत हो मौत हो गयी। बाबा ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बददापुर गांव निवासी रमेश सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे बेटा अजीत सिंह व पोता उज्ज्वल सिंह बाइक से कुछ घरेलू सामान लेने जा रहे थे। बड़े तालाब व माइनर के बीच मे जहानीखेड़ा रोड पर ट्रैक्टर चालक भागीरथ ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। इस दुर्घटना में दोनो घायल हो गए थे। पोता उज्ज्वल को गंभीर चोट आने के कारण लखनऊ रेफर कर दिया गया था। शनिवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...