हरदोई, अप्रैल 29 -- पिहानी। सड़क दुर्घटना में घायल एक बुजुर्ग की तीसरे दिन मौत हो गई। बताया गया कि सोमवार की दोपहर को पण्डरवा किला गांव निवासी बुजुर्ग बाबूराम गांव से पैदल दवा लेने के लिए पिहानी के लिए निकले थे। गांव में ही पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था। चिंताजनक हालत में पिहानी सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था जहां से चिकित्सको ने लखनऊ भेज दिया था। बुधवार को उन्हें परिजन घर ले आए थे, शाम को हालत बिगड़ने पर सीएचसी लेकर पहुंचे जहां पर मृत घोषित कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...