हरदोई, अप्रैल 1 -- पिहानी। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में घायल युवक की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। मझिला थाना क्षेत्र के खंजीपुरवा गांव निवासी कौशल्या ने बताया कि उनका बेटा मोहित बाइक से पिहानी से घर लौट रहा था। करावा रोड स्थित रुन्धिपुरवा मोड़ के पास सामने से आ रही बाइक सवार आकाश निवासी गदनहिया ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर घायल हो गए थे। उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां आकाश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मोहित की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। बताया गया कि लखनऊ ले जाने के लिए वाहन में लिटाते समय मोहित ने भी दम तोड़ दिया। घटना से दोनों परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.