हरदोई, मई 4 -- पिहानी। महमदपुर भगत के निकट नहर रेलवे लाइन नहर पुल पर मिला शव महेलियाखेड़ा निवासी शिक्षक रणधीर सिंह यादव का था। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की थी। बताया गया कि युवक झाबरपुरवा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में इंचार्ज अध्यापक था। रविवार की शाम को नहर पुल से निकली रेलवे लाइन पर उनका क्षत विक्षत शव पड़ा देखा गया था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की थी,बाद में पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की थी। मृतक के एक बेटा और एक बेटी है। उनकी मौत से परिजनों का बुरा हाल है। मिलनसार स्वभाव होने के कारण उनकी मौत से हर कोई गमजदा था। यह भी पढ़ें- ट्रेन से गिरकर निजी शिक्षक की गई जान,कोहराम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...