हरदोई, अप्रैल 5 -- पिहानी। नहर कोठी परिसर स्थित वन विभाग की क़ुल्लही पौधशाला से पम्पिंग सेट चोरी हो गया। इस संबंध में बीट प्रभारी विपिन पाल ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि दो अप्रैल की रात करीब दस बजे अज्ञात चोरों द्वारा पम्पिंग सेट व हैंडल चोरी कर लिया गया। काफी तलाश के बाद भी कोई पता नही चला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...