हरदोई, मई 12 -- पिहानी। थाना क्षेत्र के टन्डोना गांव निवासी धनदेवी ने बेहटा गोकुल निवासी मुकेश और रामसिंह पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाते हुए बताया गत वर्ष उसकी शादी गत वर्ष मुकेश के साथ हुई थी। पति मुकेश व देवर रामसिंह अतिरिक्त दहेज में बाइक और 50 हजार नगद की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे गाली-गलौज मारपीट करते हुए नौ मई को गांव के बाहर। छोड़कर चले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...