हरदोई, जून 8 -- पिहानी। निपानिया गांव के निकट शारदा नहर झाल में नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि मझिला थानाक्षेत्र के अंगनेपुरवा गांव निवासी धीरज अपने साथियों के साथ निपानिया झाल में नहाने गया था। तभी डूब गया। लोग उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, मृत घोषित कर दिया गया। युवक दो भाइयों में बड़ा था और कक्षा 11 का छात्र था। उसकी मौत से परिजनों ममके कोहराम मच गया। सीएचसी से पहुंची सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...