हरदोई, अप्रैल 5 -- पिहानी। अलग अलग स्थानों पर एक महिला सहित दो लोगों को सांप ने डस लिया। चिंताजनक हालत में उन्हें सीएचसी लाया गया जहां पर युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि शिवापुरवा गांव निवासी मुनीश को खेत मे काम करते समय पैर में सांप ने डस लिया। दूसरी ओर बेलाहिया गांव की सरस्वती को खेत मे लगे भूसे के ढेर से भूसा निकालते समय उसकी उंगली में सांप ने काट लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...