हरदोई, मार्च 30 -- पिहानी। जहानीखेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के सरैया गांव के पास आधी रात को एक व्यक्ति की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर जहानीखेड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज कैलाश चन्द्र यादव मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। तलाशी लेने पर उसके पास उसके पास पहचान से संबंधित कोई चीज नहीं मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...