हरदोई, फरवरी 21 -- पिहानी। जहानीखेड़ा रोड पर शिवापुरवा गांव के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में एक बच्ची सहित तीन लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। वहां पर बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। शुक्रवार की देर शाम मोहल्ला मिश्राना निवासी गुड्डू अपनी बहन मीरा उसकी आठ वर्षीय बच्ची निहारिका और बहनोई को लेकर उनके गांव धामापुर गए थे। बहनोई को धामापुर छोड़कर शनिवार की भोर बहन और भांजी के साथ वापस पिहानी आ रहा था। शिवापुरवा के पास ऑटो पलट गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। वहां पर निहारिका को मृत घोषित कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.