हरदोई, दिसम्बर 2 -- हरदोई। लखनऊ-बरेली वॉया सीतापुर नेशनल हाइवे को हरदोई-पिहानी-चपरतला मार्ग से जोड़ने वाले पिहानी गोपामऊ मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण का काम जल्द सुरू होगा। 14 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण पर 37.87 करोड़ रुपये व्यय होंगे। मार्ग निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने प्रथम चरण में 7.57 करोड़ रुपये का आवंटन कर दिया है। अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड राजकुमार मौर्य ने बताया कि यह मार्ग पिहानी कस्बे को गोपामऊ और आगे पिसावां सहित राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ता है। सड़क की स्थिति काफी खराब हो चुकी थी। अब चौड़ीकरण होने से गन्ना किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी। इस मार्ग पर पड़ने वाले कुल्ली, बद्दुली, मडैया, बढ़रिया, हिल्लापुर, रनियामऊ, जुझौरा, टण्डौर, दोलतपुर और पिलवानखेड़ा की लगभग 15 हजार स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.