हरदोई, अगस्त 31 -- पिहानी। राज्य शिक्षक पुरस्कार की घोषणा होने के बाद पिहानी में खुशी की लहर है। जिले में इस बार राज्य शिक्षक पुरस्कार पिहानी के हिस्से में आया है। मंसूरनगर संविलियन विद्यालय की इंचार्ज शिक्षिका विजया अवस्थी को राज्य शिक्षक का पुरस्कार दिया गया है। विजया अवस्थी को राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलने से शिक्षकों और शुभचिंतको में खुशी की लहर है। विजया अवस्थी ने बालिका शिक्षा पर काफी जोर दिया और नवाचार के माध्यम से उन्हें जागरूक किया। सुपर मॉम पुरस्कार की शुरुआत करते हुए गांव की महिलाओं को जोड़ते हुए उन्हें बालिका शिक्षा के प्रति जागरूक किया। बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनके प्रयासों का नतीजा यह रहा कि कई बच्चियों को आगे बढ़ने का मौका मिला। यह भी पढ़ें- नवाचार और स्वच्छ सुसज्जित स्कूल के लिए अमिता टंडन को मिलेगा राज्य अध्यापक पु...