छपरा, जनवरी 5 -- मकेर । पुलिस ने पिस्तौल व गोली के साथ रविवार की देर रात एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा। गिरफ्तार युवक पटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के हबसपुर गांव के सीताराम राय का पुत्र सोनू कुमार उर्फ सोनू राय बताया जाता है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के‌ अनुसार, पुलिस की गश्ती गाड़ी मकेर बाईपास एन एच 722 ‌पर वाहन चेकिंग कर रहीं थीं तभी एक‌ मोटरसाइकिल से आ रहा युवक पुलिस को देखकर तेजी से भागने लगा। उसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा। तलाशी लेने पर उसकी कमर से एक पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा। थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि इस मामले की तहकीकात की जा रहीं हैं। अगलगी में हजारों के सामान जलकर राख पानापुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के रामपुररूद्र टोले 161 में रविवार की रात अगलगी की घटना में दो...