रुड़की, जून 24 -- 'पिस्तौल को महबूबा कहने वाला' कुख्यात गैंगस्टर चीनू पंडित के जेल से बाहर आने के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सीमावर्ती जिलों में एक बार फिर गैंगवार की आहट सुनाई देने लगी है। खु्फिया रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने चीनू पंडित को सतर्क किया है। पुलिस की हाल ही में जेल से जमानत पर छूटे चीनू पंडित पर नजर बनी हुई है। एलआईयू ने पुलिस के अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है। कहा गया है कि जेल से रिहा होने के बाद चीनू पंडित क्षेत्र में लगातार सक्रिय है। उसकी इस सक्रियता के कारण विरोधी गुटों के साथ कभी भी गैंगवार हो सकती है। चीनू पंडित को जान का खतरा भी है। रिपोर्ट के सामने आने के बाद पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। यह भी पढ़ें- पिस्तौल को 'महबूबा' बताने वाला चीनू पंडित 10 साल बाद रिहा; वेस्ट यूपी तक अलर्ट खुफिया रिपोर्ट के अनुसार,...