शामली, जून 20 -- थानाभवन। थानाभवन कस्बे के मोहल्ला छत्ता बगला निवासी एक युवक ने दो लोगों पर पिस्तौल के बल पर मारपीट करने, जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने का प्रयास करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित मनप्रीत सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 जून 2026 की शाम करीब छः बजे वह जिम जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी आयुष पुत्र हरेंद्र निवासी कैल तथा राजकिशोर निवासी गंदेवड़ा वहां पहुंचे और उसके साथ पिस्तौल के बल पर मारपीट की। यह भी पढ़ें- पिस्तौल के बल पर युवक से मारपीट, अपहरण के प्रयास का मुकदमा दर्ज आरोपियों ने उसे जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने रिपोर्ट करने की स्थिति में उसे और ...