मधुबनी, मार्च 5 -- लौकही,निज संवाददाता। नरहिया थाना पुलिस ने लूट की बुलेट बाइक के साथ पांच बदमाश को पकड़ लिया। बदमाशों के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्तौल और एक जिन्दा गोली के साथ चार मोबाइल और लूट में प्रयोग दोनो बाइक भी बरामद कर लिया। यह जानकारी मंगलवार को नरहिया थाना में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में फुलपरास के डीएसपी अमित कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि एक मार्च की रात्रि को करीब आठ बजे एक शिक्षक से नरहिया गोठ के निकट दो बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने पिस्तौल का भय दिखाकर उसकी बुलेट बाइक छीन लिया था। इस मामले में दो मार्च को नरहिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। डीएसपी ने बताया कि घटना के बाद एसपी द्वारा इस घटना के उद्भेदन के लिए एक टीम गठित किया गया। नरहिया थानाध्यक्ष निलेश कुमार ने तकनीकि सेल की मदद से छापेमारी शुरू किया। पहले कुछ बदमाशों को...