भदोही, दिसम्बर 3 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के चकापुर गांव में चार पहिया वाहन सवार युवक पर बदमाशों ने हमला बोल दिया। अवैध पिस्टल से वार करके सोने की चेन एवं 20 हजार रुपये नकदी लूट लिए। मामले में पुलिस ने सोमवार की शाम चार आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया। थाना क्षेत्र के मुक्तापुर गांव निवासी धनेश चौबे ने ने तहरीर में कहा कि वह पिता को दवा दिलाने चार पहिया वाहन से वाराणसी जा रहे थे। उक्त गांव में कृष्ण कुमार चौबे, सचिन चौबे, सिद्धार्थ चौबे और नागेंद्र मिश्र ने कारखाना के सामने अपनी गाड़ी को लगाकर मेरी गाड़ी को रोक दिया। वाहन से जबरदस्ती खींचकर आरोपितों ने अवैध पिस्टल के बट से सिर एवं कान पर वार कर दिया। इतना ही नहीं, वाहन को भी क्षतिग्रस्त करते हुए 20 ग्राम सोने की चेन एवं 20 हजार रुपये नकद लूट लिया। मनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.