गिरडीह, अप्रैल 13 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अज्ञात अपराधी द्वारा पिस्टल सटा कर 10 हजार रूपये नगद, मोबाइल एवं जरूरी दस्तावेज की छिनतई की गयी है। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के नया परिसदन भवन के सामने घटी है। घटना 10-11 अप्रैल की रात लगभग सवा एक बजे की है। इस संबंध में आईएमएस रोड निवासी संकेत कुमार की शिकायत पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। नगर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। सीसीटीवी कैमरा का फुटेज खंगाला जा रहा है। नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही मामले की खुलासा कर लिया जायेगा। अपराधी को चिन्हित किया जा रहा है। संकेत कुमार का कहना है कि माहुरी वैश्य अधिवेशन से निकल कर वह अपने साथी के साथ अपने घर जा रहा था। 10-11 अप्रैल की रात लगभग 1 बजकर 20 मिनट पर वह बस स्टैंड रोड से एसपी कोठी की ओर बढ़ने लगे। इसी बीच नया...