मोतिहारी, मई 3 -- आदापुर, एक संवाददाता। आदापुर थाना क्षेत्र में किराना व्यवसायी से लूट और गोलीकांड मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। इस मामले में पिस्तौल व एक कारतूस के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। अपराधी किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हरपुर थाना क्षेत्र के कचुरबारी गांव में जमा हुए थे। इसका खुलासा करते हुए एसडीपीओ मनीष आनंद ने बताया कि गत 22 अप्रैल को व्यवसायी विजय कुमार गुप्ता को गोली मारकर करीब सवा लाख रुपये से अधिक की लूट हुई थी। इस लूटकांड का मास्टरमाइंड नूर इस्लाम उर्फ शिबू है, इसने स्वयं व्यवसायी के पैर में गोली मारी थी। घटना के बाद कांड में प्रयुक्त पिस्टल को उसने अपने सहयोगी अनवर के यहां छुपा दिया था। इस संबंध में हरपुर थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ मनीष आनंद ने बताया कि घटना की गंभीरत...