मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- कटरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में पिस्टल लहराते हुए एक युवक की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया है, जिससे थाना पर रखकर पूछताछ की जा रही है। युवक शिवदासपुर का बताया जाता है। वायरल तस्वीर की सच्चाई की हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। थानेदार मनीष कुमार ने बताया कि युवक को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में युवक बार-बार बयान बदल रहा है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है, फिलहाल पिस्टल बरामद नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...