गोरखपुर, अप्रैल 4 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के भिटहा गांव निवासी अनिल कुमार ने गांव के ही रसंजय दुबे और उनके बेटे आदित्य पर जातिसूचक गाली देने और पिस्टल लहराते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। अनिल की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। अनिल ने तहरीर में बताया कि शनिवार की सुबह उनका भाई रवि कुमार टैक्टर लेकर भाड़े पर खेत से गेहूं लेने जा रहा था। आरोप है कि खेत में टैक्टर घुसने को कारण बताकर पिता-पुत्र जातिसूचक गालियां देने लगे। आरोप है कि पिस्टल लहराते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। कहा कि घटना का वीडियो उसके मोबाइल में मौजूद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...