कटिहार, फरवरी 8 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र रोशना थाना क्षेत्र अंतर्गत लाभा बाबुपुर रेलवे पुल के समीप रेलवे पाइलिंग का काम कर रहे ठेकेदार से पिस्टल दिखाकर रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। रेलवे का काम कर रहे ठेकेदार बंगाल के मालदा जिला के पश्चिमी तालग्राम निवासी मसरेकुल आलम उर्फ रिंटू ने रोशना थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। रोशना थाना में दिए गए आवेदन में उन्होनें जिक्र किया है कि लाभा रेलवे पुल के पास मेरा भाई मो जाकिर हुसैन मजदूर को लेकर काम कर रहा था। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे बाबूपुर गांव से कुछ लोग आए और जाकिर हुसैन को पिस्टल दिखाकर दो लाख रुपये रंगदारी की मांग करने लगा। रंगदारी नही देने पर सभी लोग उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। उनके जेब से जबरन दस हजार रुपया छीनकर और एक बाइक लेकर वहां से फरार हो गया।...