पिस्टल दिखाकर युवक से चेन व नकदी लूटने का आरोप
सीवान, सितम्बर 24 -- दारौंदा। थाना क्षेत्र के बैरागवा पोखरा के समीप युवक को घेरकर पिस्टल दिखाने, सोने की चेन व नकदी लूटने तथा मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। घटना 19 सितंबर की बताई गई है। मामले में खड़सरा निवासी निहाल कुमार सिंह के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी के अनुसार निहाल कुमार सिंह अपने घर से चनचौरा बाजार जा रहे थे। इसी दौरान बैरागवा पोखरा के पास कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि राहुल कुमार यादव ने पिस्टल दिखाकर रोका। जबकि रोहित यादव ने गले से सोने की चेन छीन ली। बिजेश कुमार यादव पर चाकू से हाथ पर वार करने तथा प्रदीप कुमार यादव पर सीने पर प्रहार करने का आरोप है। अमित कुमार यादव पर जेब से दो हजार रुपये निकालने की बात कही गई है। आवेदन में अन्य अज्ञात लोगों पर भी मारपीट का आरोप लगाया गया है। घायल को सदर अस्पताल में भर्ती क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.