सीतापुर, फरवरी 8 -- सीतापुर। कोतवाली देहात क्षेत्र में कुछ दबंगों ने बाजार से लौट रहे युवक को रेलवे अंडर पास के नीचे रोक लिया और पिस्टल निकाल कर धमकाते हुए रॉड व हॉकी से हमला कर दिया। हमले में वह बुरी तरह घायल हो गया। हमले के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के नरसोही निवासी अंकित निगम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 6 फरवरी 26 को भाई की शादी के लिए जेवर खरीदने जा रहा था। दोपहर करीब एक बजे जब वह बाजार से अपनी गाड़ी से परिवार के साथ लौट कर रेलवे पुल अंडर पास के नीचे पहुंचे, तभी शाह महोली निवासी इस्लाम, जान मोहम्मद, नूर मोहम्मद, तहसीम ने रोक लिया। जिसके बाद इस्लाम ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल कर धमकी और पीटा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.