बस्ती, फरवरी 27 -- बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने पिस्टल दिखाकर धमकाने व चोरी के आरोप में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के खमोखर निवासी विजय कुमार ने तहरीर देकर बताया है कि गांव के बाहर रोड पर कपड़े व कॉस्मेटिक की दुकान कर रखी है। दुकान बंद करके वह किसी काम से दिल्ली चला गया था। दस नवंबर 2025 की रात दुकान का ताला तोड़कर आरोपी मोहित व राजा इन्वर्टर की बैट्री और कास्मेटिक का करीब 50 हजार का सामान चुरा ले गए। इसके बाद वह किसी चोरी के मामले में जेल चला गया। गत पांच फरवरी को जेल से छूटकर आया तो पूछा कि दुकान से जो सामान चोरी किया था उसे वापस कर दो। इस पर वह भड़क गया। बोला कि अभी जेल से आया हूं और ज्यादा बोलेगे तो जान से मार दूंगा। फिर गत 17 फरवरी की रात करीब दस बजे मोहित का भाई रोहित ने घर पर आकर पिस्टल निकाल कर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक...