कौशाम्बी, फरवरी 8 -- रील पर लाइक व कमेंट पाने के लिए दोआबा के युवक कानून व्यवस्था से लगातार खिलवाड़ कर रहे हैं। शनिवार की रात भी सोशल मीडिया पर एक युवक की पिस्टल के साथ फोटो प्रसारित हुई। प्रकरण संज्ञान में आने के बाद एसपी ने जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में पिस्टल के साथ नजर आ रहा युवक कौन है, अभी इसकी जानकारी पुलिस को नहीं मिल सकी है। हालांकि, हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो या फोटो की पुष्टि भी नहीं करता। युवक के पास जो पिस्टल दिख रही है कि वह अवैध बताई जा रही है। शनिवार रात किसी यूजर ने तस्वीर पुलिस मीडिया सेल के अकाउंट को टैग कर दी। तस्वीर में दिख रहा युवक कौशाम्बी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस संबंध में एसपी राजेश कुमार का कहना है कि सोशल मीडिया सेल और साइबर थाना पुलिस को जांच का आदेश दिया गया है। आरोपी के खिलाफ जल्दी कार्रवाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.