मेरठ, दिसम्बर 11 -- सरधना। पिस्टल के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर रौब गालिब करने वाला युवक अभी तक पुलिस की पकड़ में नहीं आ पाया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन पिस्टल असली है या नकली अभी इसी में उलझी हुई है। युवक के परिजनों ने पिस्टल नकली होने की बात कही। नकली पिस्टल भी पुलिस को सौंप दी जबकि पुलिस की जांच में पिस्टल असली होने की बात सामने आ रही है। सीओ ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर गंभीरता से पूछताछ की जाएगी। पिस्टल बरामद की जाएगी। बता दें, कि मोहल्ला सराय अफगनान निवासी कैफ पुत्र अशरफ का पिस्टल के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कैफ पिस्टल लोड करते हुए दिख रहा है। वीडियो में गाना भी दबंगाई वाला लगाया गया है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए कैफ को हिरासत में ले लिया था। कस्बा चौकी...