छपरा, जुलाई 15 -- पानापुर, एक संवाददाता। गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात पानापुर बाजार में छापेमारी कर पिस्टल के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार युवक तुर्की गांव निवासी बेचूं मियां का पुत्र शहाबुद्दीन बताया जाता है । बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली कि पानापुर बाजार स्थित एक पान की दुकान के समीप हथियार से लैस एक युवक किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। यह भी पढ़ें- आर्केस्ट्रा से तीन नाबालिग लड़कियां मुक्त, एक गिरफ्तारगिरफ्तारी की जानकारी सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की एवं पिस्टल के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिसिया पूछताछ में युवक ने बताया कि यह पिस्टल फकुली गांव निवासी तिलक शर्मा से 25 हजार रुपये में खरीदा है । युवक से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने फकुली गांव में छापेमारी क...