बेगुसराय, मार्च 20 -- मंसूरचक। थाना क्षेत्र स्थित मंसूरचक-दलसिंहसराय पीडब्ल्यूडी सड़क पर गुरुवार की रात भट्ठा चौक के निकट वाहन चेकिंग के दौरान काले रंग की पल्सर गाड़ी पर सवार दो युवक पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस ने खदेड़कर उन्हें पकड़ लिया। उनके पास से एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन एवं 10 गोली बरामद की गई है। थानाध्यक्ष गोविंद कुमार पाण्डेय ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान सीमावर्ती बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोधना गांव निवासी रामचंद्र चौधरी के पुत्र संजीव कुमार चौधरी एवं सीमावर्ती दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के और ओरियामा गांव निवासी परमानंद चौधरी के पुत्र साकेत कुमार चौधरी के रूप में की गई है। गिरफ्तार युवकों को शस्त्र अधिनियम के तहत आरोपित कर शुक्रवार को बेगूसराय न्यायालय भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...