सीतामढ़ी, अप्रैल 4 -- परसौनी। थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के तहत परसौनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने शुक्रवार की शाम को अवैध हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बरामदगी के बाद दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार के साथ क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को मौके से दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध पिस्टल बरामद की गई। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की गई। गिरफ्तार आरोपियों की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.