दरभंगा, मई 17 -- महेश कानोडिया, कुशेश्वरस्थान पूर्वी। भिंडुआ यज्ञ मेले में गीत पर पिस्टल लहराकर डांस करना युवकों को महंगा पड़ गया। प्रखंड के भिन्डुआ गांव में आयोजित महाविष्णु यज्ञ में बीते 15 मई की देर रात मेला देखने आए तीन युवकों को पिस्टल के साथ यज्ञ समिति के स्वयंसेवकों ने पकड़कर 112 की पुलिस के हवाले कर दिया। युवकों की पहचान कुशेश्वरस्थान बाजार निवासी कृष्णा साह के पुत्र गोलू कुमार साह, मदन कुमार सास के पुत्र सुमन कुमार साह तथा संतोष कुमार गुप्ता के पुत्र पीयूष गुप्ता के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कुशेश्वरस्थान बाजार के कुछ युवकों ने शुक्रवार रात भिन्डुआ में आयोजित महाविष्णु यज्ञ मेले की एक दुकान पर बज रहे गीत पर धुआं वाला बिस्कुट खाया और पिस्टल लहराकर डांस करते हुए रील बनाने लगे। यह भी पढ़ें- ढाका विधायक की मौजूदगी में हर्ष फायर...