गढ़वा, जनवरी 27 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर थाना अंतर्गत के बीरबंधा मोड़ के पास पिस्टल का भय दिखाकर एक व्यापारी के साथ मारपीट कर 50 हजार रुपये की छिनतई करने का मामला सामने आया है। घटना में घायल गुरदी गांव निवासी पशु व्यवसायी 58 वर्षीय सलीम अंसारी को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर पीड़ित ने थाना को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। परिजनों ने बताया गया कि सलीम से करीब दो वर्ष पहले बीरबंधा गांव निवासी हमीद अंसारी ने आवश्यक कार्यों के लिए 63 हजार रुपये उधार लिए थे। कई बार मांगने पर हमीद ने दो बार में 40 हजार रुपये लौटा दिए। बाकी 23 हजार रुपये अब भी बकाया था। बकाया राशि को लेकर 25 जनवरी को हमीद ने उसे अपने घर बुलाया था लेकिन सलीम किसी कारणवश वहां नहीं जा सका। पीड़ित के अनुसार 26 जनवरी को वह व्यापारी से अपना पैसा वसू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.