आरा, दिसम्बर 15 -- जगदीशपुर, निज संवाददाता। जगदीशपुर-पीरो स्टेट हाईवे पर तेंदुनी के आगे ओरेया टोला स्थित रीगल ढाबा के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े पिस्टल दिखाकर बकरी कारोबारी से 25 हजार रुपये लूट लिए। लूट की वारदात के बाद बदमाश पीरो की ओर फरार हो गये। जानकारी के अनुसार, जगदीशपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात के चीकटोली मोहल्ला निवासी अफरोज कुरैशी बकरी कारोबारी से जुड़े हैं। वे बकरी खरीदने के लिए अपनी मोपेड से स्टेट हाइवे होकर देहात जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने पिस्टल सटाकर पहले पीटा, फिर जान से मारने की धमकी दी और उनकी जेब से 25 हजार रुपये नकद छीन लिए। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी तेजी से पीरो की ओर भाग निकले। पीड़ित ने जगदीशपुर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया ...