देवघर, मई 21 -- देवघर,प्रतिनिधि कुंडा थाना क्षेत्र के दुधनियां गांव में चाय दुकान के पास एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। पीड़ित रंजीत कुमार यादव के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार घटना 12 मई 2026 की रात करीब 10:30 बजे की है। पीड़ित ने बताया कि अपनी पत्नी के साथ दुधनियां गांव अवस्थित संजय यादव की चाय दुकान के पास बच्चे के लिए चॉकलेट लेने रुका था। उसी दौरान गांव के ही रंजीत कुमार यादव अपने एक अज्ञात साथी के साथ वहां पहुंचा और अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले किसी कड़े हथियार से युवक की पीठ पर वार किया। जब वह पीछे मुड़कर देखने लगा तो आरोपी ने पिस्टल के बट से उसके माथे पर जोरदार प्रहार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना में प...