पिस्टल औ 10 गोलियों के साथ बदमाश गिरफ्तार
पटना, जून 30 -- नौबतपुर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान हथियार के साथ नौसाद अंसारी गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक पिस्टल, दस कारतूस और बाइक बरामद हुआ है। आरोपित बिहटा के कन्हौली का रहने वाला है। थानाध्यक्ष मंजीत ठाकुर ने बताया कि नारायणपुर मुशहरी के समीप वाहन जांच के दौरान बाइक सवार एक संदिग्ध को रोककर तलाशी ली गई। उसके पास से हथियार और कारतूस बरामद होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.